रंग-रंग का खाना - कामिनी कौशल

Kamini Koshalकामिनी कौशल25 Feb 1927

3 min read · 12.4K reads

आज रात बिस्तर में लेटे
सोचा मैंने ध्यान लगाकर,
कितने रंग की चीजें खाईं
मैंने दिन भर मँगा-मँगाकर।
श्वेत रंग का दूध पिया था,
पीला मक्खन साथ लिया था।
फिर थे लाल संतरे खाए,
रंग-बिरंगे सेब चबाए।
आइसक्रीम गुलाबी चाटी,
भूरी चाकलेट भी काटी।
पेट भरा था हरी मटर से,
और लाल-लाल गाजर से।
मैंने इतना सब था खाया,
पेट अचानक फटने आया।
अगर कहीं सचमुच जाता फट,
इंद्रधनुष बाहर आता झट!
Kamini Koshal
About the poet

Kamini Koshal कामिनी कौशल

कामिनी कौशल का मूल नाम उमा कश्यप है. जिनका जन्म 25 फ़रवरी 1927 को लाहौर में हुआ था |जिस ज़माने में लड़कियों को ज़्यादा पढ़ाना भी अच्छा नहीं माना जाता था, उस ज़माने में उमा ने अंग्रेज़ी साहित्य में बीए किया | साथ ही तैराकी, घुड़सवारी,स्कीइंग, पेंटिंग और भरतनाट…

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like