हर एक गाम में रंज-ए-सफ़र उठाते हुए - कामी शाह

कामी शाहकामी शाह

4 min read · 12.4K reads

हर एक गाम में रंज-ए-सफ़र उठाते हुए
मैं आ पड़ा हूँ यहाँ तुझ से दूर जाते हुए

अजीब आग थी जिस ने मुझे फ़रोग़ दिया
इक इंतिज़ार में रक्खे दिए जलाते हुए

तवील रात से होता है बर सर-ए-पैकार
सो चाक तेज़ हुआ है मुझे बनाते हुए

ये तेज़-गामी-ए-सहरा अलग मिज़ाज की है
जो मुझ से भाग रही है क़रीब आते हुए

है एक शोर गुज़िश्ता मिरे तआक़ुब में
मैं सुन रहा हूँ जिसे अपने पार आते हुए

शरीक-ए-आतिश ओ आब-ओ-हवा ओ ख़ाक रहे
मिरे अनासिर-ए-तरतीब शक्ल पाते हुए

बहुत क़रीब से गुज़री है वो नवा-ए-सफ़ेद
मिरे हवास का नीला धुआँ उड़ाते हुए

मैं इम्तिज़ाज-ए-क़दीम-ओ-जदीद हूँ ‘कामी’
सो हम-अस्र ही पढ़ना मुझे बुलाते हुए
कामी शाह
About the poet

कामी शाह

View profile & all 6 Poems / Stories

More from कामी शाह

  1. अगर कार-ए-मोहब्बत में मोहब्बत रास आ जाती - कामी शाह

    अगर कार-ए-मोहब्बत में मोहब्बत रास आ जातीतुम्हारा हिज्र अच्छा था जो वसलत रास आ जाती

    12.4K reads
  2. अगर में सच कहूँ तो सब्र ही की आज़माइश है - कामी शाह

    अगर में सच कहूँ तो सब्र ही की आज़माइश हैये मिट्टी इम्तिहाँ प्यारे ये पानी आज़माइश है

    12.4K reads
  3. दिल की आवाज़ में क़याम करें - कामी शाह

    दिल की आवाज़ में क़याम करेंआ मिरे यार आ कलाम करें

    12.3K reads
  4. इक नए मसअले से निकले हैं - कामी शाह

    इक नए मसअले से निकले हैंये जो कुछ रास्ते से निकले हैं

    12.4K reads
  5. नबूद ओ बूद के मंज़र बनाता रहता हूँ - कामी शाह

    नबूद ओ बूद के मंज़र बनाता रहता हूँमैं ज़र्द आग में ख़ुद को जलाता रहता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like