देह के रहते ज़माने की - कमलेश भट्ट कमल

kamlesh Bhatt kamalकमलेश भट्ट कमल13 Feb 1959

3 min read · 12.4K reads

देह के रहते ज़माने की कई बीमारियाँ भी हैं
आदमी होने की लेकिन हममें कुछ खुद्दारियाँ भी हैं।

कोई भी खुद्दार अपनी रूह का सौदा नहीं करता
और करता है तो इसमें उसकी कुछ लाचारियाँ भी हैं।

चाहतें जीने की छोड़ी जायेंगी हरगिज नहीं हमसे
जिन्दगी में यूँ कि ढेरों ढेर-सी दुश्वारियाँ भी हैं।

इस शहर से ज़िदगी को छीन सकता है नहीं कोई
मौत है इसमें अगर तो जन्म की तैयारियाँ भी हैं।

कोई झोंका फिर अलावों में तपिश भर जाएगा भाई
राख तो है राख के भीतर मगर चिन्गारियाँ भी हैं।
kamlesh Bhatt kamal
About the poet

kamlesh Bhatt kamal कमलेश भट्ट कमल

कमलेश भट्ट कमल (जन्म: 13 फरवरी, 1959) गाजियाबाद स्थित हिन्दी लेखक हैं। ग़ज़ल, कहानी, हाइकु, साक्षात्कार, निबन्ध, समीक्षा एवं बाल-साहित्य आदि विधाओं में रचना करते हैं। Kamlesh Bhatt Kamal (born: 13 February 1959) is a Ghaziabad-based Hindi writer. He composes…

View profile & all 50 Poems / Stories