मलार - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

kamlanand singh sahitya sarojकमलानंद सिंह साहित्य सरोज27 May 1876 – 14 Apr 1910

4 min read · 12.4K reads

सखी री श्याम घटा मोहि भावे।
छाय रहत नभ मे चारो दिश श्याम रूप दरसावे।
चमकत बिजुरी मनो पीत पट बक पाँती वनमाल सुहावे।
गरजत मनो बजावत मुरली चारु प्रेम रस जल बरसावे।
मोर सरोज नचत मन मेरो हरषि हिडोल झुलावे।
छवि प्रीतम नन्दनन्द ध्यान धरि लोचन दोउ जुड़ावे।
सखी री श्याम घटा मोहि भावे।

इस पद की रचना का इतिहास यह है कि उनके निकटतम कुछ व्यक्तियों ने मिलकर निम्नलिखित ‘मलार’ की रचना कर उनहें दिखाया | उसे देखकर दस पंद्रह मिनटों के अंदर राजा साहब ने कागज के दूसरी बगल में ऊपर लिखे हुए पद को लिख उसे लौटा दिया | जो पद राजा साहब को दिखाया गया वह यों है

अली री कारि घटा घिरि आई।
उमड़त ही घन बरसन लागे दादुर शोर मचाई।
बोलत कोकिल मोर पपीहा कामिनि अति दुख पाई।
पिअ प्रीतम बिन निन्द न आवत विरहा अधिक सताई।
ऐसे समय हरि सुधि नहिं लीनी कैसै प्राण बचाई।
kamlanand singh sahitya saroj
About the poet

kamlanand singh sahitya saroj कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

कमलानंद सिंह साहित्य सरोज भारतीय लेखक थे जिनके काव्य-रचना से प्रभावित होकर तत्कालीन ‘कवि-समाज’ ने उन्हें ‘साहित्य सरोज’ की उपाधि प्रदान की थी। अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं के संरक्षक होने के नाते ‘कवि मंडली’ ने उन्हें ‘द्वितीय भोज’ की उपाधि दी। इनका जन्म 27 मई 18…

View profile & all 25 Poems / Stories

More from kamlanand singh sahitya saroj

  1. गणपति स्तुति - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    जय जय विध्न हरन गननायकगिरजा नन्दन शुभ वरदायक

    12.4K reads
  2. सरस्वती स्तुति - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    वाहन मराल कर पुस्तक ओ वीन माल सुन्दर वसन स्वच्छ सोभे जनु चानी के।सिंह पेसवार लीन्हे शूल करवाल धारे हियख्याल प्रेम शिव वर दानी के।।

    12.4K reads
  3. शिव स्तुति - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    वरनि सकति नहिं लघुमति मेरी अद्भुत महिमा हर की।गुण विरोध सब रहत एक में शंका कछु नहिं डर की॥

    12.4K reads
  4. गंगा स्तुति - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    मायामोहिनी के बस भांवरी भरत ताहि मुक्ति दै के भवर बनाया निज अंग है।नीचताइ नीचन सों वेग उदवेगन सों खल चितकार धुनि कलकल संग है॥

    12.4K reads
  5. संसार बंधन - कमलानंद सिंह साहित्य सरोज

    अरे मन चंचलता तुम त्याग।भटकहु जनु तुम स्वान सदृष धरु कृष्ण भजन अनुराग।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like