आज फिर गाँव जाके आया हूँ - कैलाश मनहर

कैलाश मनहरकैलाश मनहर2 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

आज फिर गाँव जाके आया हूँ ।
सब से नज़रें चुराके आया हूँ ।

जिस की देहरी पे मेरा काबा है,
मैं वहीं सिर झुका के आया हूँ ।

सुखा रहा था जिसे वक़्त अपनी आँखों से,
वो एक बूँद, नदी में गिरा के आया हूँ ।

तुझे भी रेत से है प्यार बहुत जानता हूँ,
मैं अपनी रूह उसी में छुपाके आया हूँ ।
कैलाश मनहर
About the poet

कैलाश मनहर

View profile & all 35 Poems / Stories