यही सोच कर - कैलाश गौतम

कैलाश गौतमकैलाश गौतम8 Sept 1944 – 9 Sept 2006

3 min read · 12.4K reads

यही सोचकर आज नहीं निकला -
गलियारे में
मिलते ही पूछेंगे बादल
तेरे बारे में ।

लहराते थे झील-ताल, पर्वत
हरियाते थे
हम हँसते थे झरना-झरना हम
बतियाते थे
इन्द्रधनुष उतरा करता था
एक इशारे में ।

छूती थी पुरवाई खिड़की, बिजली
छूती थी
झूला छूता था, झूले की कजली -
छूती थी
टीस गई बरसात भरी
पिछले पखवारे में ।

जंगल में मौसम सोने का हिरना
लगता था
कितना अच्छा चाँद का नागा करना-
लगता था
मन चकोर का बसता है
अब भी अंगारे में ।।
कैलाश गौतम
About the poet

कैलाश गौतम

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like