हम गुनहगार औरतें - नज़्म

कहकशाँ प्रवीनकहकशाँ प्रवीन26 Feb 1960

1 min read · 12.4K reads

ये हम गुनहगार औरतें हैं

जो अहल-ए-जुब्बा की तमकनत से न रोब खाएँ

न जान बेचें

न सर झुकाएँ

न हाथ जोड़ें

ये हम गुनहगार औरतें हैं

कि जिन के जिस्मों की फ़स्ल बेचें जो लोग

वो सरफ़राज़ ठहरें

नियाबत-ए-इम्तियाज़ ठहरें

वो दावर-ए-अहल-ए-साज़ ठहरें

ये हम गुनहगार औरतें हैं

कि सच का परचम उठा के निकलें

तो झूट से शाहराहें अटी मिले हैं

हर एक दहलीज़ पे सज़ाओं की दास्तानें रखी मिले हैं

जो बोल सकती थीं वो ज़बानें कटी मिले हैं

ये हम गुनहगार औरतें हैं

कि अब तआक़ुब में रात भी आए

तो ये आँखें नहीं बुझेंगी

कि अब जो दीवार गिर चुकी है

उसे उठाने की ज़िद न करना!

ये हम गुनहगार औरतें हैं

जो अहल-ए-जुब्बा की तमकनत से न रोब खाएँ

न जान बेचें

न सर झुकाएँ न हाथ जोड़ें!

कहकशाँ प्रवीन
About the poet

कहकशाँ प्रवीन

मूल नाम : कहकशाँ प्रवीन जन्म : 26 Feb 1960 | कोलकाता, पश्चिम बंगाल

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like