कहीं घूम आओ - ज्योतिप्रकाश सक्सेना

ज्योतिप्रकाश सक्सेनाज्योतिप्रकाश सक्सेना28 Sept 1931

3 min read · 12.4K reads

इत्ती-सी बात पर
इत्ता-सा गुस्सा!
क्या हुआ जो मम्मी ने
तड़के ही जगा दिया,
उठते ही पापा ने-
कमरे से भगा दिया।

चाचा ने चिज्जी में
माँग लिया हिस्सा!
क्या हुआ जो दादी ने
खा लिया तुम्हारा आम,
दादा ने नहीं किया
कोई भी तुम्हारा काम।

बड़बोली दीदी ने
कह दिया कुछ वैसा!

अच्छा, अब पौली तुम
कहीं घूम आओ,
डौली के संग वहीं
आइसक्रीम खाओ।

प्यार भरी बातों से
खत्म करो किस्सा!
ज्योतिप्रकाश सक्सेना
About the poet

ज्योतिप्रकाश सक्सेना

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like