सरकती प्यार की चुनरी - ज्योति खरे

ज्योति खरेज्योति खरे5 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

बाँध कर पास रखना
तुम्हारा काम है
मैं पंछी हूँ
उड़ जाऊँगा
तुम अकेले ताकते रहना
अपनों से में
जुड़ जाऊँगा..............

साथ रहते अगर
प्यार में उड़ना सिखाता
स्वर्ग के साये में
आसमान का अर्थ बताता
तुम नहीं तो क्या करूँ
मैं अकेला
फड़फड़ाऊँगा

बैठकर आँगन में जब
चावल चुनोगी
सरकती प्यार की चुनरी
स्मृतियों के साथ रखोगी
चहकोगी चिड़िया बनकर
मैं भटकता
घर तुम्हारे
मुड़ आऊँगा
ज्योति खरे
About the poet

ज्योति खरे

View profile & all 27 Poems / Stories