सड़क पर भटकते, घूमते - ज्योति खरे

ज्योति खरेज्योति खरे5 Sept 1956

1 min read · 12.4K reads

सड़क पर
भटकते, घूमते
अचानक प्यार में
गिरफ़्तार हो गया

लोग कहते हैं
वो आबाद हो गया
 
थोड़ी-सी
ज़मीन ही तो
मिली थी उसे

ग़रीब मर गया
ज़मीदार हो गया
ज्योति खरे
About the poet

ज्योति खरे

View profile & all 27 Poems / Stories