फफून्द लगी रोटियाँ - ज्योति खरे

ज्योति खरेज्योति खरे5 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

रोटी की तलाश के बजाय
बमों की तलाश मैं जुटे हैं हम
डरते हैं
रोटियों को
कोई हथिया न ले

भूखे पेट रहकर
एक तहख़ाना बना रहे हैं हम
जहाँ सुरक्षित रख सकें रोटियाँ
 
डरते हैं हम
उस इनसान से
जिसके पेट मैं भूख पल रही हे
जो अचानक युद्ध करके
झपट लेगा हमारी रोटियाँ

हमारी सुरक्षित रोटियों के कारण
युद्ध होगा
मानव मरेगें
मरेंगे पशु -पक्षी
नष्ट हो जाएगी धरती की हरियाली
फिर चैन से बाँटकर खाएँगे रोटियाँ
जिनमे तब तक फफून्द लग चुकी होगी

ऐसा ही होगा जब - तब
जीवन की तलाश से
अधिक महत्वपुर्ण रहेगा
मारने के साधनों का निर्माण
ज्योति खरे
About the poet

ज्योति खरे

View profile & all 27 Poems / Stories