वृंदावन रस काहि न भावै - जुगलप्रिया

जुगलप्रियाजुगलप्रिया

2 min read · 12.4K reads

वृंदावन रस काहि न भावै।
बिटप वल्लरी हरी हरी त्यों गिरिवर जमुना क्यों न सुहावै॥
खग मृग पुंज कुंज कुंजनि मैं श्रीराधाबल्लभ गुन गावै।
पै हिंसक बंचक रंचक यह सुख सुख सपने में लेस न पावै॥
धनि ब्रजराज, धनि वृंदावन धनि, रसिक अनन्य, जुगुल वपु ध्यावै।
जुगल प्रिया जीवन ब्रज सांचो तनरु वापि मृग जल को धावै॥
जुगलप्रिया
About the poet

जुगलप्रिया

Jupal Priya is an India Poet.

View profile & all 14 Poems / Stories