मन मरन समय जब आवेगा - जॉन क्रिश्चियन

जॉन क्रिश्चियनजॉन क्रिश्चियन

3 min read · 12.4K reads

मन मरन समय जब आवेगा।
धन सम्पत्ति अरु महल सराएँ, छूटि सबै तब जावेगा ।।
ज्ञान मान विद्या गुन माया, केते चित उरझावेगा ।।
मृगतृष्णा जस तिरषित आगे, तैसे सब भरमावेगा ।।
मातु पिता सुत नारि सहोदर, झूठे माथ ठहावेगा ।।
पिंजर घेरे चैदिस विलपे, सुगवा प्रिय उड़ जावेगा ।।
ऐसो काल समसान समाना, कर गहि कौन बचावेगा ।।
जॉन ‘अधमजन’ जौं विश्वासी, ईसू पार लगावेगा ।।

श्रीवेंकेटेश्वर-समाचार दैनिक के (मार्गशीष 1990 विक्रमी, शुक्रवार) अंक से उद्धृत
जॉन क्रिश्चियन
About the poet

जॉन क्रिश्चियन

View profile & all 2 Poems / Stories