अब क्या सोचत मूढ़ नदाना - जॉन क्रिश्चियन

जॉन क्रिश्चियनजॉन क्रिश्चियन

3 min read · 12.4K reads

अब क्या सोचत मूढ़ नदाना।
हित सुत नारी ठामहि रहिहै, धन-संपत के कौन ठिकाना ।।
माया मोह के जाल पसार्यो, बेरि पयानक क्या पछताना ।।
वास आपनो इतहि बँधायो, नात लगायो विविध विधाना ।।
दूत बुलावन आये द्वारा, मोह विवश भै माथ ठठाना ।।
काह करों कछु सक नहिं मेरे, सुध-बुध यहि अवसर बिसराना ।।
जॉन अधम कर जोरे टेरत, नाथ दिखावहु प्रेम अपाना ।।

श्रीवेंकेटेश्वर-समाचार दैनिक के (मार्गशीष 1990 विक्रमी, शुक्रवार) अंक से उद्धृत
जॉन क्रिश्चियन
About the poet

जॉन क्रिश्चियन

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like