शाम हुई है यार आए हैं यारों के हम-राह चलें - जॉन एलिया

जॉन एलियाजॉन एलिया14 Sept 1931 – 8 Sept 2004

3 min read · 12.4K reads

शाम हुई है यार आए हैं यारों के हम-राह चलें
आज वहाँ क़व्वाली होगी जौन चलो दर-गाह चलें

अपनी गलियाँ अपने रमने अपने जंगल अपनी हवा
चलते चलते वज्द में आएँ राहों में बे-राह चलें

जाने बस्ती में जंगल हो या जंगल में बस्ती हो
है कैसी कुछ ना-आगाही आओ चलो ना-गाह चलें

कूच अपना उस शहर तरफ़ है नामी हम जिस शहर के हैं
कपड़े फाड़ें ख़ाक-ब-सर हों और ब-इज़्ज़-ओ-जाह चलें

राह में उस की चलना है तो ऐश करा दें क़दमों को
चलते जाएँ चलते जाएँ यानी ख़ातिर ख़्वाह चलें
जॉन एलिया
About the poet

जॉन एलिया

View profile & all 60 Poems / Stories