बाहर गुज़ार दी कभी अंदर भी आएँगे - जॉन एलिया

जॉन एलियाजॉन एलिया14 Sept 1931 – 8 Sept 2004

3 min read · 12.4K reads

बाहर गुज़ार दी कभी अंदर भी आएँगे
हम से ये पूछना कभी हम घर भी आएँगे

ख़ुद आहनी नहीं हो तो पोशिश हो आहनी
यूँ शीशा ही रहोगे तो पत्थर भी आएँगे

ये दश्त-ए-बे-तरफ़ है गुमानों का मौज-खेज़
इस में सराब क्या के समंदर भी आएँगे

आशुफ़्तगी की फ़स्ल का आग़ाज़ है अभी
आशुफ़्तगाँ पलट के अभी घर भी आएँगे

देखें तो चल के यार तिलिस्मात-ए-सम्त-ए-दिल
मरना भी पड़ गया तो चलो मर भी आएँगे

ये शख़्स आज कुछ नहीं पर कल ये देखियो
उस की तरफ़ क़दम ही नहीं सर भी आएँगे
जॉन एलिया
About the poet

जॉन एलिया

View profile & all 60 Poems / Stories