जब सितारे सफ़र के देखेंगे

जयश्री ठाकर शफ़क़जयश्री ठाकर शफ़क़

1 min read · 12.4K reads

जब सितारे सफ़र के देखेंगे

पहले आँखों में डर के देखेंगे

जब भी उन से मुख़ातबत होगी

चश्म-ए-गिर्या को भर के देखेंगे

ऐसे सन्नाटे हम पे गुज़रे हैं

अब तो ख़ुद में उतर के देखेंगे

हम-सफ़र रास्तों के थे दोनों

अब अकेले गुज़र के देखेंगे

उन को अपनी निगाह में रख कर

आज थोड़ा सँवर के देखेंगे

हम 'शफ़क़' शाम के अँधेरों पर

कोई इल्ज़ाम धर के देखेंगे

जयश्री ठाकर शफ़क़
About the poet

जयश्री ठाकर शफ़क़

जन्म : सूरत, गुजरात

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like