ये लपट, ये धुआँ - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads

ये जो उठ रहा है, क्या है,
चारो तरफ़, बड़ी दूर तक,
ये जो लपट है, ये जो धुआँ है।

मुद्दत से सुलग-सुलग के,
खौल-खौल के अब उठा है।

जो खौफ़नाक, झुलस रहा
तेरी ज़मीं, तेरा आसमाँ है,
ये चुभेगा ही, तू घुटेगा ही,
लहू सोख कर के खिला है।
अब मिट रहे, जल-भुन रहे
तेरे जुल्म का ये मर्सिया है।

इस आग का, इस लपट का
तू तमाशबीन नया-नया है,
हाँफ ले, काँप ले अब तू भी,
ये नया-नया सिलसिला है।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.3K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads