रोज़-रोज़ का मरना, जीना कितनी बार - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

2 min read · 12.4K reads

रोज़-रोज़ का मरना, जीना कितनी बार !
उसका चाकू, अपना सीना कितनी बार !
मुद्दत से उसकी फुलवारी सींच रहे,
कतरा-कतरा लहू-पसीना कितनी बार।

पाँच बरस, फिर पाँच बरस, फिर पाँच बरस
बीत चुके हैं साल-महीना कितनी बार।
जोड़-घटाना, गुणा-भाग में उमर गई
लाख-लाख पर एक कमीना कितनी बार।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads