फिर न कहना कि मुझे भूल से पहचाना नहीं - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads

अजनबी बनता है क्यों, तू कोई बेगाना नहीं।
फिर न कहना कि मुझे भूल से पहचाना नहीं।

मेरे दर पर लिखा है नाम तेरा भी, पढ़ना
मेरा घर, घर है, आने-जाने का बहाना नहीं।

जा रहा हूँ तेरे शब्दों की बेयक़ीनी से,
मेरे शब्दों के मुझे मायने समझाना नहीं।

इम्तिहानों की इबारत नहीं झूठी होती,
टेढ़ी-मेढ़ी-सी लिखावट पे मेरे जाना नहीं।

जाने क्यों आदमीयत से मेरा याराना है,
मेरी इस एक अदद लत से ख़ौफ़ खाना नहीं।

मुझको लगता है, बड़ी दूर का चला है तू
क़दम बहक न जाएँ, देखना गिर जाना नहीं।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads