जो चाहो, इन्तज़ाम करो, अपनी बला से - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads

हाँफो-काँपो या ठिठुरो, अपनी बला से।
मरते हो ठण्ड में तो मरो, अपनी बला से।

ठेके नहीं ले रखे हैं उसने अलाव के
जो चाहो, इन्तज़ाम करो, अपनी बला से।

मतदान करके कौन सा एहसान किया है
बेचैन हो, धीरज तो धरो, अपनी बला से।

कम्बल, रजाई, हीटर खैरात में हैं क्या,
पहले तो अपना कर्ज़ भरो, अपनी बला से।

डरना तुम्हारा धर्म है, डरना तुम्हारा कर्म,
डरना मना नहीं है, डरो, अपनी बला से।

समझाना मेरा काम था, समझा दिया तुम्हे
तुम सुधरो या मत सुधरो, अपनी बला से।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads