जैसे कि ज़हर घुल गया हो जाफ़रान में - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads

सब तीर हैं मेरे लिए उसकी कमान में।
कितना बड़ा गुमान है उसके बयान में।

नफ़रत-सी मुझसे हो गई है इस क़दर उसे,
जैसे कि ज़हर घुल गया हो जाफ़रान में।

उसकी ज़मीं पे भार था जैसे मेरा वजूद,
तो ख़ुद को मैंने फेंक दिया आसमान में।

हर लफ़्ज़ रंजो-गम के, सौ-सौ उलाहने
क्या-क्या भरा हुआ है उसकी बदज़ुबान में।

जब ज़िन्दगी को सौंप दिया रोशनी के हाथ
तो लहर उठी तड़प अन्धेरे की जान में।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads