हम उसकी नहीं सुनते - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads

हम उसकी नहीं सुनते,
जो मृगछौने की खाल पर पालथी मारे हुए
हमे अहिंसा का पाठ पढ़ाता है,

हम उसकी नहीं सुनते,
जो चीख़ते आदमी का हक़ छीनकर
बेजुबान पत्थर पर पुआ-पुड़ी चढ़ाता है,

लोथिल मुस्कान और ख़ून-ख़ून आँखें,
हम नहीं सुनते उस आदमख़ोर का बयान
जिसकी भाषा मुँहजोरी की है, संस्कृति तिजोरी की है
हू-ब-हू दरिन्दे-सा लाशों पर आता है, लाशों पर जाता है,
आदमी की दुनिया में आदमी को खाता है
हम उसकी नहीं सुनते!
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.3K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads