बेसुतूँ आसमान है मेरा - जयंत परमार

जयंत परमारजयंत परमार11 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

बेसुतूँ आसमान है मेरा
सिर्फ़ वहम-ओ-गुमान है मेरा

एक दिन मैं भी जगमगाऊँगा
इक सितारे पे ध्यान है मेरा

यूँ तो कुछ भी नहीं मेरे बस में
और सारा जहान है मेरा

वक़्त की लहर दफ़्न कर देगी
रेत पर जो निशान है मेरा

लफ़्ज़ में ढूँढ़ता हूँ साया-ए-गुल
ये जुनूँ इम्तहान है मेरा
जयंत परमार
About the poet

जयंत परमार

View profile & all 16 Poems / Stories