ज़िन्दगी - जय प्रकाश लीलवान

जय प्रकाश लीलवानजय प्रकाश लीलवान11 Sept 1966 – 26 Sept 2017

3 min read · 12.4K reads

बन्द कमरों की
सीलन के भीतर
क्रोध के कोरस का नाम
ज़िन्दगी नहीं होता।

घर से दफ़्तर
और दफ़्तर से घर के
बीच का सफ़र ही
ज़िन्दगी नहीं होता।

बाज़ार की मृत-मखमल को ओढ़कर
देवताओं को दिए गए
अर्ध्यों की मूर्खता या ढोंग
का दुहराव भी ज़िन्दगी नहीं होता।

ज़िन्दगी तो उस कोयल का मीठा स्वर होता है
जो संगठन के बगीचे में
संघर्ष के आकाश तले
सभ्य क्रान्ति की रचना के लिए
निरन्तर कूकती है।
जय प्रकाश लीलवान
About the poet

जय प्रकाश लीलवान

View profile & all 3 Poems / Stories