स्कूल का बस्ता - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

स्कूल का बस्ता
लटका हुआ
संकरे नाज़ुक से कन्धों पर
एक बोझ यकीनन
किसी और की सोच का, नसीहत का
अंक, ज्यामिति, व्याकरण
सब के साथ
दिमाग में किसी वायरिंग से जैसे
जुड़ा हुआ
जोड़ा हुआ
फिर भी अलग कुछ
जिसे उतार कर फेंका जा सकता है
अगर नोच कर वायरिंग तोड़ सकें
क्यों नहीं सीखा तुमने
कभी कभी इसे उतार कर
फेंक देने का तरीका
ओह अच्छा! तुम्हारे हाथ
छोटे छोटे कमज़ोर जो हैं
अब तुम यह बस्ता लादे
जवान हो जाओ
अभ्यास की बात है
कुछ दिनों में
यह बोझ ही
तुम्हारी सोच होगा
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like