कवि! तुम कौन सी कविता कहोगे? - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

कवि!
तुम कौन सी कविता कहोगे?
क्रौंच वध की वेदना
या वीरता का घोष कोई
प्रीत की उजली निशा या
रीतियों पर रोष कोई
या कि यौवन की डगर पर
आँधियाँ दुष्कर सहोगे
कवि!
तुम कौन सी कविता कहोगे?
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like