अभी सभ्य होना शुरू ही किया है - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

पसरे हुए जंगल के किनारे वाला
वह पहला गाँव
मेरा ही तो है
एक दिन वह जंगल
ओझल हो चुका होगा
आँखों से
एक दिन हमारा गाँव दूर होता
पहुँच जायेगा शायद
बीहड़ चाँद पर
अभी सभ्य होना शुरू ही किया है
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like