पेड़ पर जाने किस का ध्यान पड़ा

जानाँ मलिकजानाँ मलिक

1 min read · 12.4K reads

पेड़ पर जाने किस का ध्यान पड़ा

एक पत्थर कहीं से आन पड़ा

एक हिजरत तो मुझ को थी दरपेश

हिज्र भी उस के दरमियान पड़ा

ये शब-ए-तार-तार मेरी रिदा

ये सितारों का साएबान पड़ा

एक पलड़े में रख दिया तुझ को

दूसरे में था इक जहान पड़ा

कैसी ठोकर लगी ये सपने में

आँख पर किस का ये निशान पड़ा

एक मुट्ठी में फिर ज़मीं सिमटी

एक आँसू में आसमान पड़ा

ज़िंदगी याद आ गई मुझ को

फिर तिरी सम्त मेरा ध्यान पड़ा

तू ने नाम-ओ-निशाँ दिया मुझ को

मेरा होना था बे-निशान पड़ा

गिरते रहते हैं इस में शाम-ओ-सहर

भरता रहता है ख़ाक-दान पड़ा

ये है कश्ती वजूद की 'जानाँ'

ये फटा दिल का बादबान पड़ा

जानाँ मलिक
About the poet

जानाँ मलिक

View profile & all 34 Poems / Stories