मास-ख़ोर - नज़्म

जानाँ मलिकजानाँ मलिक

1 min read · 12.4K reads

हम अपने शिकस्ता जिस्मों और अपाहिज रूहों के साथ

ज़िंदगी बसर कर रहे थे

इस अपाहिज-पन को दूर करने के लिए

एक दूसरे के जिस्मों और नज़्मों में पनाह-गुज़ीं हुए

तो

ताक में बैठे वहशतों के दरिंदों ने

हमारे जिस्मों को निगल लिया

और हमें इंसान से गिध बना दिया

हमें न ख़त्म होने वाली भूक ने आ लिया

अब हम अपने साथ साथ

अपनी नज़्मों की मास बोटियाँ भी नोचते हैं

जानाँ मलिक
About the poet

जानाँ मलिक

View profile & all 34 Poems / Stories