तेरा हुस्न भी बहाना मेरा इश्क़ भी बहाना - जमील मज़हरी

जमील मज़हरीजमील मज़हरी

4 min read · 12.4K reads

तेरा हुस्न भी बहाना मेरा इश्क़ भी बहाना
ये लतीफ़ इस्तिआरे न समझ सका ज़माना

मैं निसार-ए-दस्त-ए-नाज़ुक जो उठाए नाज़िशाना
के सँवर गईं ये ज़ुल्फ़ें तो सँवर गया ज़माना

तेरी ज़िंदगी तबस्सुम मेरी ज़िंदगी तलातुम
मेरी ज़िंदगी हक़ीक़त तेरी ज़िंदगी फ़साना

तेरी ज़ुल्फ़-ए-ख़म-ब-ख़म ने नए सिलसिले निकाले
मेरी सीना-चाकियों से जो बना मिज़ाज-ए-शाना

तेरा नाज़-ए-किब्रियाई भी मक़ाम-ए-ग़ौर में है
के घटा दिया है सजदों ने वक़ार-ए-आस्ताना

मैं दरून-ए-ख़ाना आ कर भी लिए हूँ दाग़-ए-सजदा
है अभी मेरी जबीं पर असर-ए-बरून-ए-ख़ाना

कभी राह मैं ने बदली तो ज़मीं का रक़्स बदला
कभी साँस ली ठहर कर तो ठहर गया ज़माना
जमील मज़हरी
About the poet

जमील मज़हरी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जमील मज़हरी

  1. शायरी के नए दौर - जमील मज़हरी

    जमील मज़हरीसैयद काज़िमअली ‘जमील’ मज़हरीका जन्म बिहार प्रान्तीय ‘सारन’ ज़िलेके हसनपुरमें सितम्बर 1905 ई. में हुआ था। आपके दादा मौलाना मज़हर हुसैन उत्तरप्रदेशीय ग़ाज़ीपुर-निवासी थे। उनका विवाह हसनपुरमें हुआ था और वे वहीं बस गये थे। उन्हीं दादाकी स्मृति-स्वरूप ‘जमील’ अपने नाम के साथ ‘मज़हरी’ (मज़हर वंशीय) लिखते हैं। जमीलकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। 1915 ई. में मोतिहारी ज़िला-स्कूलमें प्रविष्ट हुए। 1920 ई. में कलकत्ते चले गये। वहींसे मैट्रिक पास किया। कलकत्ते से ही 1928 में बी.ए. और फ़ारसी एवं मुस्लिम इतिहासमें 1931 में एम.ए. किया।

    12.4K reads
  2. तोल अपने को तोल - जमील मज़हरी

    देख के कर्रोफ़र दौलत की तेरा जी ललचायसूँघ के मुश्की ज़ुल्फ़ों की बू नींद-सी तुझ को आए

    12.4K reads
  3. औरत - जमील मज़हरी

    है तेरे जल्वा-ए-रंगी[1] से उजाली दुनियातुझसे आबाद है शाइर की ख़याली दुनिया

    12.4K reads
  4. बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब - जमील मज़हरी

    बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब करवट बदलते हैंमोहब्बत के तसव्वुर भी नए साँचों में ढलते हैं

    12.4K reads
  5. ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर - जमील मज़हरी

    ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर हुआउस ने जब कुछ हम से माँगा तो ख़ुदा क्यूँ कर हुआ

    12.4K reads