सुब्ह ख़ुद बताएगी तीरगी कहाँ जाए - जमील मज़हरी

जमील मज़हरीजमील मज़हरी

4 min read · 12.4K reads

सुब्ह ख़ुद बताएगी तीरगी कहाँ जाए
ये चराग़ की झूटी रौशनी कहाँ जाए

जो नशेब आएगा रास्ता दिखाएगा
मोड़ ख़ुद बताएगा आदमी कहाँ जाए

बढ़ के दो क़दम तू ही उस की पीठ हल्की कर
ये थका मुसाफ़िर ऐ रह-ज़नी कहाँ जाए

हा-ओ-हू की दुनिया में मा-ओ-तू की दुनिया में
रंग ओ बू की दुनिया में सादगी कहाँ जाए

बे-तअल्लुक़ी मसलक हो चुका है दुनिया का
दोस्ती कहाँ जाए दुश्मनी कहाँ जाए

अब तो धूप आ पहुँची झाड़ियों के अंदर भी
अब पनाह लेने को तीरगी कहाँ जाए

कारवाँ ने चूल्हों में झोंक दी घनी शाख़ें
अब कहीं नहीं साया ख़स्तगी कहाँ जाए

ज़ख़्म-ए-दिल तो क्या दोगे दाग़-ए-सजदा ही दे दो
अब तुम्हारी चौखट से मज़हरी कहाँ जाए
जमील मज़हरी
About the poet

जमील मज़हरी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जमील मज़हरी

  1. शायरी के नए दौर - जमील मज़हरी

    जमील मज़हरीसैयद काज़िमअली ‘जमील’ मज़हरीका जन्म बिहार प्रान्तीय ‘सारन’ ज़िलेके हसनपुरमें सितम्बर 1905 ई. में हुआ था। आपके दादा मौलाना मज़हर हुसैन उत्तरप्रदेशीय ग़ाज़ीपुर-निवासी थे। उनका विवाह हसनपुरमें हुआ था और वे वहीं बस गये थे। उन्हीं दादाकी स्मृति-स्वरूप ‘जमील’ अपने नाम के साथ ‘मज़हरी’ (मज़हर वंशीय) लिखते हैं। जमीलकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। 1915 ई. में मोतिहारी ज़िला-स्कूलमें प्रविष्ट हुए। 1920 ई. में कलकत्ते चले गये। वहींसे मैट्रिक पास किया। कलकत्ते से ही 1928 में बी.ए. और फ़ारसी एवं मुस्लिम इतिहासमें 1931 में एम.ए. किया।

    12.4K reads
  2. तोल अपने को तोल - जमील मज़हरी

    देख के कर्रोफ़र दौलत की तेरा जी ललचायसूँघ के मुश्की ज़ुल्फ़ों की बू नींद-सी तुझ को आए

    12.4K reads
  3. औरत - जमील मज़हरी

    है तेरे जल्वा-ए-रंगी[1] से उजाली दुनियातुझसे आबाद है शाइर की ख़याली दुनिया

    12.4K reads
  4. बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब - जमील मज़हरी

    बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब करवट बदलते हैंमोहब्बत के तसव्वुर भी नए साँचों में ढलते हैं

    12.4K reads
  5. ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर - जमील मज़हरी

    ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर हुआउस ने जब कुछ हम से माँगा तो ख़ुदा क्यूँ कर हुआ

    12.4K reads