तुझे चांद कहूं या सूरज - जगदम्बा चोला

जगदम्बा चोलाजगदम्बा चोला9 Sept 1942

3 min read · 12.4K reads

तुझे चांद कहूं या सूरज
तुझे दीप कहूं या तारा,
मेरा नाम करेगा रोशन
जग में मेरा राजदुलारा!
मेरे सपने सजे हैं तुझसे
मेरी आंखों के तारे,
मेरी दुनिया रोशन तुझसे
तुझे ला दूं चांद-सितारे।
तुझे मुन्ना कहूं या राजा
तू बेटा मेरा प्यारा,
मेरा नाम करेगा रोशन,
जग में मेरा राजदुलारा!
अब सो जा मेरे मुन्ना
मैं तुझे सुनाऊं गाना,
थपकी दे लोरी गाऊं
तुझे सपना आए सुहाना।
तुझे लाल कहूं या उजाला
मेरे घर का है उजियारा,
मेरा नाम करेगा रोशन
जग में मेरा राजदुलारा!
जगदम्बा चोला
About the poet

जगदम्बा चोला

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like