प्यार की नदी - इसाक अश्क

इसाक अश्कइसाक अश्क1 Sept 1945

2 min read · 12.3K reads

सूखी
गुलदस्ते सी
प्यार की नदी

व्यक्ति
संवेग सब
मशीन हो गए
जीवन के
सूत्र
सरेआम खो गए
और कुछ न कर पाई
यह नई सदी

वर्तमान ने
बदले
ऐसे कुछ पैंतरे
आशा
विश्वास
सभी पात सो झरे
सपनों की
सर्द लाश
पीठ पर लदी।
इसाक अश्क
About the poet

इसाक अश्क

View profile & all 18 Poems / Stories