दीप को दिनमान किया जाए - इसाक अश्क

इसाक अश्कइसाक अश्क1 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

दीप को दिनमान किया जाए
मौन को स्वरवान किया जाए

ज़िन्दगी इक खिलौना है इस पर
क्या ख़ाक अभिमान किया जाए

ज़रूरी है कि ईश्वर से पहले
किसी दीन का ध्यान किया जाए

बहुत हो चुका झूठ का अभिनन्दन
अब सत्य का सम्मान किया जाए

किसी की याद में रोने की जगह
ताज-सा एक निर्माण किया जाए
इसाक अश्क
About the poet

इसाक अश्क

View profile & all 18 Poems / Stories