अपनापन अपना घर ढूँढ़ो - इसाक अश्क

इसाक अश्कइसाक अश्क1 Sept 1945

2 min read · 12.4K reads

अपनापन अपना घर ढूँढ़ो
कहाँ गया धड़ से सर ढूँढ़ो

ढूँढ़ सको तो घोटालों में
खोया देश मुकद्दर ढूँढ़ो

रिश्वत बिना जहाँ चलती हो
फ़ाइल ऐसा दफ़्तर ढूँढ़ो

विषधर से पहले नेता के
हर काटे का मन्तर ढूँढ़ो

जिसकी छाया बैठ ग़रीबी
भूल सकें वह छप्पर ढूँढ़ो
इसाक अश्क
About the poet

इसाक अश्क

View profile & all 18 Poems / Stories