ज़बानों पर नहीं अब तूर का फ़साना बरसों से - इक़बाल सुहैल

इक़बाल सुहैलइक़बाल सुहैल

4 min read · 12.4K reads

ज़बानों पर नहीं अब तूर का फ़साना बरसों से
तजल्ली-गाह-ए-ऐमन है दिल-ए-दीवाना बरसों से

कुछ ऐसा है फ़रेब-ए-नर्गिस-ए-मस्ताना बरसों से
के सब भूले हुए हैं काबा ओ बुत-ख़ाना बरसों से

वो चश्म-ए-फ़ितना-गर है साक़ी-ए-मै-ख़ाना बरसों से
के बाहम लड़ रहे हैं शीशा ओ पैमाना बरसों से

न अब मंसूर बाक़ी है न वो दार ओ रसन लेकिन
फ़ज़ा में गूँजता है नारा-ए-मस्ताना बरसों से

चमन के नौनिहाल इस ख़ाक में फूलें फलें क्यूँकर
यहाँ छाया हुआ है सब्ज़ा-ए-बेगाना बरसों से

ये आँखें मुद्दतों से ख़ू-गर-ए-बर्क़-ए-तजल्ली हैं
नशेमन बिजलियों का है मेरा काशाना बरसों से

तेरे क़ुर्बां इधर भी एक झोंका अब्र-ए-रहमत का
जबीनों में गिरह है सजदा-ए-शुकराना बरसों से

सुहैल अब किस को सजदा कीजिए हैरत का आलम है
जबीं ख़ुद बन गई संग-ए-दर-ए-जानाना बरसों से
इक़बाल सुहैल
About the poet

इक़बाल सुहैल

View profile & all 8 Poems / Stories

More from इक़बाल सुहैल

  1. अब दिल को हम ने बंदा-ए-जानाँ बना दिया - इक़बाल सुहैल

    अब दिल को हम ने बंदा-ए-जानाँ बना दियाइक काफ़िर-ए-अज़ल को मुसलमाँ बना दिया

    12.4K reads
  2. असीरों में भी हो जाएँ जो कुछ आशुफ़्ता-सर पैदा - इक़बाल सुहैल

    असीरों में भी हो जाएँ जो कुछ आशुफ़्ता-सर पैदाअभी दीवार-ए-ज़िंदाँ में हुआ जाता है दर पैदा

    12.4K reads
  3. हुस्न-ए-फ़ितरत की आबरू मुझ से - इक़बाल सुहैल

    हुस्न-ए-फ़ितरत की आबरू मुझ सेआब ओ गिल में है रंग ओ बू मुझ से

    12.4K reads
  4. जो तसव्वुर से मावरा न हुआ - इक़बाल सुहैल

    जो तसव्वुर से मावरा न हुआवो तो बंदा हुआ ख़ुदा न हुआ

    12.4K reads
  5. पैग़ाम-ए-रिहाई दिया हर चंद क़ज़ा ने - इक़बाल सुहैल

    पैग़ाम-ए-रिहाई दिया हर चंद क़ज़ा नेदेखा भी न उस सम्त असीरान-ए-वफ़ा ने

    12.4K reads