About इक़बाल साजिद
उपनाम : ''साजिद'' मूल नाम : मुहम्मद इक़बाल जन्म : सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निधन : 18 May 1988
Selected Quotes
About इक़बाल साजिद
उपनाम : ''साजिद''
मूल नाम : मुहम्मद इक़बाल
जन्म :सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
निधन : 18 May 1988
इक़बाल साजिद: Quick Answers
Who is इक़बाल साजिद?
उपनाम : ''साजिद'' मूल नाम : मुहम्मद इक़बाल जन्म : सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निधन : 18 May 1988
When did इक़बाल साजिद die?
इक़बाल साजिद passed away on 18 May 1988.
Where can I read इक़बाल साजिद's poetry?
Kavishala has 36 couplets (sher) by इक़बाल साजिद, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by इक़बाल साजिद
No poems or stories yet from this poet.
Selected Quotes by इक़बाल साजिद (चुनिंदा उद्धरण)
अपनी अना की आज भी तस्कीन हम ने की जी भर के उस के हुस्न की तौहीन हम ने कीसूरज हूँ ज़िंदगी की रमक़ छोड़ जाऊँगा मैं डूब भी गया तो शफ़क़ छोड़ जाऊँगावो चाँद है तो अक्स भी पानी में आएगा किरदार ख़ुद उभर के कहानी में आएगाप्यासो रहो न दश्त में बारिश के मुंतज़िर मारो ज़मीं पे पाँव कि पानी निकल पड़ेपिछले बरस भी बोई थीं लफ़्ज़ों की खेतियाँ अब के बरस भी इस के सिवा कुछ नहीं कियामैं तिरे दर का भिकारी तू मिरे दर का फ़क़ीर आदमी इस दौर में ख़ुद्दार हो सकता नहींCouplets (Sher) by इक़बाल साजिद
अपनी अना की आज भी तस्कीन हम ने की जी भर के उस के हुस्न की तौहीन हम ने कीसूरज हूँ ज़िंदगी की रमक़ छोड़ जाऊँगा मैं डूब भी गया तो शफ़क़ छोड़ जाऊँगावो चाँद है तो अक्स भी पानी में आएगा किरदार ख़ुद उभर के कहानी में आएगाप्यासो रहो न दश्त में बारिश के मुंतज़िर मारो ज़मीं पे पाँव कि पानी निकल पड़ेपिछले बरस भी बोई थीं लफ़्ज़ों की खेतियाँ अब के बरस भी इस के सिवा कुछ नहीं कियामैं तिरे दर का भिकारी तू मिरे दर का फ़क़ीर आदमी इस दौर में ख़ुद्दार हो सकता नहींमिले मुझे भी अगर कोई शाम फ़ुर्सत की मैं क्या हूँ कौन हूँ सोचूँगा अपने बारे मेंमैं आईना बनूँगा तू पत्थर उठाएगा इक दिन खुली सड़क पे ये नौबत भी आएगीहोते ही शाम जलने लगा याद का अलाव आँसू सुनाने दुख की कहानी निकल पड़ेउस ने भी कई रोज़ से ख़्वाहिश नहीं ओढ़ी मैं ने भी कई दिन से इरादा नहीं पहनाअब तू दरवाज़े से अपने नाम की तख़्ती उतार लफ़्ज़ नंगे हो गए शोहरत भी गाली हो गईग़ुर्बत की तेज़ आग पे अक्सर पकाई भूक ख़ुश-हालियों के शहर में क्या कुछ नहीं कियामोम की सीढ़ी पे चढ़ कर छू रहे थे आफ़्ताब फूल से चेहरों को ये कोशिश बहुत महँगी पड़ीएक भी ख़्वाहिश के हाथों में न मेहंदी लग सकी मेरे जज़्बों में न दूल्हा बन सका अब तक कोईपढ़ते पढ़ते थक गए सब लोग तहरीरें मिरी लिखते लिखते शहर की दीवार काली हो गईसूरज हूँ चमकने का भी हक़ चाहिए मुझ को मैं कोहर में लिपटा हूँ शफ़क़ चाहिए मुझ कोमारा किसी ने संग तो ठोकर लगी मुझे देखा तो आसमाँ था ज़मीं पर पड़ा हुआरोए हुए भी उन को कई साल हो गए आँखों में आँसुओं की नुमाइश नहीं हुई'साजिद' तू फिर से ख़ाना-ए-दिल में तलाश कर मुमकिन है कोई याद पुरानी निकल पड़ेवो बोलता था मगर लब नहीं हिलाता था इशारा करता था जुम्बिश न थी इशारे मेंमिरे घर से ज़ियादा दूर सहरा भी नहीं लेकिन उदासी नाम ही लेती नहीं बाहर निकलने काप्यार करने भी न पाया था कि रुस्वाई मिली जुर्म से पहले ही मुझ को संग-ए-ख़म्याज़ा लगाअन्दर थी जितनी आग वो ठंडी न हो सकी पानी था सिर्फ़ घास के ऊपर पड़ा हुआये तिरे अशआर तेरी मानवी औलाद हैं अपने बच्चे बेचना 'इक़बाल-साजिद' छोड़ देमैं ख़ून बहा कर भी हुआ बाग़ में रुस्वा उस गुल ने मगर काम पसीने से निकालादरवेश नज़र आता था हर हाल में लेकिन 'साजिद' ने लिबास इतना भी सादा नहीं पहनाबढ़ गया है इस क़दर अब सुर्ख़-रू होने का शौक़ लोग अपने ख़ून से जिस्मों को तर करने लगेमुसलसल जागने के बाद ख़्वाहिश रूठ जाती है चलन सीखा है बच्चे की तरह उस ने मचलने कासज़ा तो मिलना थी मुझ को बरहना लफ़्ज़ों की ज़बाँ के साथ लबों को रफ़ू भी होना थाजैसे हर चेहरे की आँखें सर के पीछे आ लगीं सब के सब उल्टे ही क़दमों से सफ़र करने लगेमुझ पे पत्थर फेंकने वालों को तेरे शहर में नर्म-ओ-नाज़ुक हाथ भी देते हैं पत्थर तोड़ करकट गया जिस्म मगर साए तो महफ़ूज़ रहे मेरा शीराज़ा बिखर कर भी मिसाली निकलादुनिया ने ज़र के वास्ते क्या कुछ नहीं किया और हम ने शायरी के सिवा कुछ नहीं कियामिरे ही हर्फ़ दिखाते थे मेरी शक्ल मुझे ये इश्तिहार मिरे रू-ब-रू भी होना थाबगूला बन के समुंदर में ख़ाक उड़ाना था कि लहर लहर मुझे तुंद-ख़ू भी होना थाफ़िक्र-ए-मेआर-ए-सुख़न बाइस-ए-आज़ार हुई तंग रक्खा तो हमें अपनी क़बा ने रक्खा
Videos on इक़बाल साजिद
Loading videos…
Books by इक़बाल साजिद
Loading books…








