फुर्क़त हुई जो सुबह का इक रश्क-ए-माह से - इमाम बख़्श नासिख

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

5 min read · 12.4K reads

फुर्क़त हुई जो सुबह का इक रश्क-ए-माह से
ग़र्बाल आफ़ताब हुआ तीर-ए-आह से

आशिक़ को रंज हो तो हो माशूक़ को भी रंज
यूसुफ़ गिरा कुएँ में जुलेख़ा की चाह से

आई तवाफ़ में तेरी चश्म-ए-सियह जो याद
बिस्मिल हुए ग़ज़ाल-ए-हरम तीर-ए-आह से

ये ख़ुद नुमाइयां हैं के मोजिज़ नुमाइयां
रोशन है चश्म-ए-कोर तेरी गर्द-ए-राह से

मश्रिक से कांपना नहीं निकला ये बे सबब
खुर्शीद डर गया मेरे रोज़-ए-सियाह से

सुबह-ए-शब-फिराक़ को भूली उफ़क़ की राह
पर तैरगी है अख़्तर-ए-बख़्त-ए-सियाह से

हज्जाम ख़त-ए-यार बनते ही मर गया
आरिज़ का सब्ज़ा कम नहीं मरदम गयाह से

मोज़ी अगर है गोशा नशीं कुछ खतर नहीं
एज़ा है राहरो को फ़क़त ख़ार-ए-राह से

हर रोज़-ए-रोज़-ए-हिज्र है शब-शब-ए-फिराक़
नफ़रत हुई यहां के सफ़ेद-ओ-सियाह से

आता है याद हिज्र में रह-र हके रोवे यार
दिन रात मुझ को रंज है खुर्शी-ओ-माह से

‘नासिख़’ हुज़ुर हुज़ुर-ए-शाह-ए-ज़मन हश्र तक रहें
बंदे हज़ारों हशमत व इक़बाल-ओ-जाह से
इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads