मिरा सीना है मशरिक़ आफ़्ताब-ए-दाग़-ए-हिज्राँ का

इमाम बख़्श नासिखइमाम बख़्श नासिख

1 min read · 12.4K reads

मिरा सीना है मशरिक़ आफ़्ताब-ए-दाग़-ए-हिज्राँ का

तुलू-ए-सुब्ह-ए-महशर चाक है मेरे गरेबाँ का

अज़ल से दुश्मनी ताऊस ओ मार आपस में रखते हैं

दिल-ए-पुर-दाग़ को क्यूँकर है इश्क़ उस ज़ुल्फ़-ए-पेचाँ का

किसी ख़ुर्शीद-रू को जज़्ब-ए-दिल ने आज खींचा है

कि नूर-ए-सुब्ह-ए-सादिक़ है ग़ुबार अपने बयाबाँ का

चमकना बर्क़ का लाज़िम पड़ा है अब्र-ए-बाराँ में

तसव्वुर चाहिए रोने में उस के रू-ए-ख़ंदाँ का

दिया मेरे जनाज़े को जो कांधा उस परी-रू ने

गुमाँ है तख़्ता-ए-ताबूत पर तख़्त-ए-सुलैमाँ का

किसी से दिल न इस वहशत-सरा में मैं ने अटकाया

न उलझा ख़ार से दामन कभी मेरे बयाबाँ का

तह-ए-मशीर-ए-क़ातिल किस क़दर बश्शाश था 'नासिख़'

कि आलम हर दहान-ए-ज़ख़्म पर है रू-ए-ख़ंदाँ का

इमाम बख़्श नासिख
About the poet

इमाम बख़्श नासिख

View profile & all 69 Poems / Stories

More from इमाम बख़्श नासिख

  1. आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझे - इमाम बख़्श नासिख

    आ गया जब से नज़र वो शोख़ हरजाई मुझेकू-ब-कू दर दर लिए फिरती है रूस्वाई मुझे

    12.4K reads
  2. आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका है - इमाम बख़्श नासिख

    आशिक की सआदत है जो सर उसका झुका हैक़ातिल तेरी तलवार नहीं, बाल-ए-हुमा है

    12.4K reads
  3. ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह से - इमाम बख़्श नासिख

    ऐ रोसियह रक़ीब तो डर मेरी आह सेबिजली को होती है रंग-ए-सियाह से

    12.4K reads
  4. चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहीं - इमाम बख़्श नासिख

    चैन दुनिया में ज़मीं से ता फ़लक दम भर नहींदाग़ हैं ये गुल नहीं नासूर हैं अख़्तर नहीं

    12.4K reads
  5. चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबी - इमाम बख़्श नासिख

    चल सोवे चमन साक़ी सरमाया गुलाबीईमाए क़दह नोशी ग़ुंचे की गुलाबी है

    12.4K reads