सम्बन्ध - इला प्रसाद

इला प्रसादइला प्रसाद3 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

सम्बन्धों को उन्होंने ओढ़ा था
शॉल की तरह
ताकि वक़्त ज़रूरत उन्हें
उतार दें गर्मियों में
और उम्मीद की मुझसे
कि मैं उससे चिपकी रहूं
जाड़ों में स्वेटर की तरह

मासूम हैं लोग
नहीं समझते
कि न शॉल, न स्वेटर
रास आता है मुझे
मुझे तो ठिठुरती ठंड में
अपनी हड्डियों का
कड़ा होते जाना अच्छा लगता है!
इला प्रसाद
About the poet

इला प्रसाद

View profile & all 35 Poems / Stories

More from इला प्रसाद

  1. धूप का टुकड़ा - इला प्रसाद

    गोल मेज पर बिखरी हुईंताश की रंगीन पत्तियां

    12.4K reads
  2. आँख ये धन्य है - नरेन्द्र मोदी - अंजना संधीर

    आँख ये धन्य है (कविता संग्रह)जिंदगी की आँच में तपे हुए मन की अभिव्यक्ति है - आँख ये धन्य है। गुजराती में यह संकलन ‎आँख आ धन्य छे के नाम से २००७ में प्रकाशित हुआ था। हिंदी में इसे आने में यदि सात वर्षों का लंबा समय लगा तो इसकी अनेक वजहें हो सकती हैं किन्तु इतना निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि नरेंद्र मोदी की ६७ कविताओं की इस किताब में कई कविताएँ हैं जो काव्य कला की दृष्टि से अच्छी हैं। अधिकांश कवितायें देश भक्ति और मानवता से जुड़ी हैं। साथ ही एक वीतराग मन का आभास देती हैं। एक ऐसे व्यक्तित्व का भी- जो उच्च आदर्शों को समर्पित है। एक आत्मविश्वास है जो ईश्वर पर भरोसा रखने से पैदा हुआ है।

    12.4K reads
  3. अस्वीकृति - इला प्रसाद

    मैं तलछट सी निकालकरफेंक दी गई हूँ

    12.4K reads
  4. शुरूआत - इला प्रसाद

    जब भी सुबह शुरूआत हुईअँधेरे में हुई

    12.4K reads
  5. कपास - इला प्रसाद

    आसमान की नीली चादर परबादलों की कपास धुनकर

    12.4K reads