शाम होते ही लौट आई हूँ
चिड़ियों से होड़ लगाकर
वहाँ खाना और पानी नहीं है
बुभुक्षा या तितीर्षा का नामोनिशान नहीं
आकाश न जाने किसकी छाया के अंदर उनींदा रहता है
सुख की अदम्य लालसा अनवरत खींचती हुई
उतनी दूर जाकर सुख कहाँ से पाऊँगी
निर्धूम ज्योति अभी भी अनंत कालखंडों की दूरी पर
हज़ारों साल पहले के प्रतिबिंबों तले दबी हुई
बीच का समय शून्य में मिला हुआ
जाना तय है








