तुम मिलीं

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

1 min read · 12.4K reads

तुम मिलीं मुझे

जैसे मैकेनिक को औज़ार

तुम मिलीं

जैसे बच्चे को खिलौना

तुम मिलीं

जैसे मज़दूर को बीड़ी का बंडल

जैसे रोगी को नींद

कवि को कविता

बछड़े को थन

मिलीं मुझे तुम

इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like