कवि की मृत्यु पर

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

1 min read · 12.4K reads

 

सर्वेश्वरदयाल सक्सेना के लिए 

ऐसे ही छपते रहे अख़बार 
बच्चे खेलते रहे
शोक-सभा होती रही 
तुम नहीं थे वहाँ
नाटक देखती रहीं लड़कियाँ
कविता पढ़ते रहे प्रेमी
बसें भरी थीं
सड़कें लबालब थीं शोर से
कला प्रदर्शनी ख़ाली थी
चौराहे पर रुकी थीं गाड़ियाँ
कहीं कुछ नहीं रुका
आलोचक करते रहे विवाद
नृत्योत्सव में ख़ाली थी
आगे की एक सीट
वही थी गति
ताल लय 
जीवन की 
स्वप्न सुंदरी
नाच रही थी और भी अच्छा।

इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like