अँकुर - इब्बार रब्बी

इब्बार रब्बीइब्बार रब्बी2 Sept 1941

3 min read · 12.4K reads

1.
अँकुर जब सिर उठाता है
ज़मीन की छत फोड़ गिराता है
वह जब अन्धेरे में अंगड़ाता है
मिट्टी का कलेजा फट जाता है
हरी छतरियों की तन जाती है कतार
छापामारों के दस्ते सज जाते हैं
पाँत के पाँत
नई हो या पुरानी
वह हर ज़मीन काटता है
हरा सिर हिलाता है
नन्हा धड़ तानता है
अँकुर आशा का रँग जमाता है ।


2.
क्या से क्या हो रहा हूँ
छाल तड़क रही है
किल्ले फूट रहे हैं
बच्चों की हंसी में
मुस्करा रहा हूँ
फूलों की पाँत में

गा रहा हूँ ।
इब्बार रब्बी
About the poet

इब्बार रब्बी

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like