हौं कुरबाने जाउँ पियारे - नानकदेव

गुरु नानकदेवगुरु नानकदेव15 Apr 1469 – 22 Sept 1539

2 min read · 12.4K reads

हौं कुरबाने जाउँ पियारे, हौं कुरबाने जाउँ॥

हौं कुरबाने जाउँ तिन्हाँ दे, लैन जो तेरा नाउँ।
लैन जो तेरा नाउँ तिन्हाँ दे, हौं सद कुरबाने जाउँ॥१॥

काया रँगन जे थिये प्यारे, पाइये नाउँ मजीठ।
रंगनवाला जे रँगे साहिब, ऐसा रंग न डीठ॥२॥

जिनके चोलड़े रत्तड़े प्यारे कंत तिन्हाँ दे पास।
धूड़ तिन्हाँ कोजे मिले जीको, नानकदी अरदास॥३॥
गुरु नानकदेव
About the poet

गुरु नानकदेव

नानक (पंजाबी:ਨਾਨਕ) (कार्तिक पूर्णिमा 1469 – 22 सितंबर 1539) सिखों के प्रथम (आदि ) गुरु हैं। इनके अनुयायी इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से सम्बोधित करते हैं। नानक अपने व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, द…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like