ऊँचे होने का नाटक - गुँजन श्रीवास्तव

गुँजन श्रीवास्तवगुँजन श्रीवास्तव24 Sept 1995

2 min read · 12.4K reads

पैसों को गिनता हुआ आदमी
नहीं सोचता :

उसके हाथों में आने से पहले वे
क्षत्रिय के हाथों में थे
या किसी शूद्र के !

न ही वो
पूछता है
एक वेश्या से
उसे भोगने से पहले उसकी ज़ात !

आदमी ऊँचे होने का नाटक करता है
सभी के बीच

तन्हाई में वो जानता है
अपनी असली औकात !
गुँजन श्रीवास्तव
About the poet

गुँजन श्रीवास्तव

View profile & all 18 Poems / Stories