मुझसे बिछुड़ने वालों को - गुँजन श्रीवास्तव

गुँजन श्रीवास्तवगुँजन श्रीवास्तव24 Sept 1995

2 min read · 12.4K reads

मेरे पास आना
या मुझसे जुड़ना
थोड़ा कठिन ज़रूर रहा

पर मुझसे बिछुड़ने वालों को
कभी नहीं उठानी पड़ी ज़हमत
ऐसा करने के लिए भी

मैं करता रहा जाने वाले के
अन्तिम फैसले से भी
एक प्रेमिका जितना ही प्यार

कई बार तो हुआ ऐसा भी :

जाने वाला मुझसे दूर जाकर
सोचता रहा बरसों

कि वो मुझे छोड़ आया है
या मैंने ख़ुद ही जुदा किया था उसको !
गुँजन श्रीवास्तव
About the poet

गुँजन श्रीवास्तव

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like