क्योंकि काकी अख़बार पढ़ना नहीं जानती थीं - गुँजन श्रीवास्तव

गुँजन श्रीवास्तवगुँजन श्रीवास्तव24 Sept 1995

3 min read · 12.4K reads

अख़बार आया
दौड़ कर गईं काकी
खोला उसे पीछे से
और चश्मा लगा पढ़ने लगीं राशिफ़ल
भविष्य जानने की ख़ातिर !

वो नही पढ़ सकीं वो ख़बरें
जिनमें दर्ज थीं कल की तमाम वारदातें

ना ही वो जान सकीं क़ातिलों को
और उन इलाकों को
जो इनदिनों लुटेरों और क़ातिलों के अड्डे थे !

अफ़सोस, काकी भविष्य में जाने से पहले ही
चली गईं उस इलाके में

जहाँ जाने को मना कर रहे थे अख़बार !

अब उनकी मृत्य के पश्चात –
काका खोलते हैं
भविष्य से पहले अतीत के पन्ने
जो चेतावनी बन कर आते हैं अख़बार से लिपट
उनकी दहलीज़ पर !
गुँजन श्रीवास्तव
About the poet

गुँजन श्रीवास्तव

View profile & all 18 Poems / Stories