गेहूँ का दाना - गुँजन श्रीवास्तव

गुँजन श्रीवास्तवगुँजन श्रीवास्तव24 Sept 1995

3 min read · 12.4K reads

गेहूँ के उस एक दाने को
नही मालूम :

उसमें एक गेहूँ का समूचा
पौधा होने की क्षमता है

कि वो भर सकता है
एक गौरैया के बच्चे का
समूचा पेट !

उसे नही मालूम कि वो
दुनियाभर के तमाम
आन्दोलनों की नींव है !

न ही वो जानता है कि
इसके अलावा है
वो एक रोटी का हिस्सा भी

उस एक रोटी का हिस्सा
जो उस एक आदमी की जान बचा सकता है

जिसमे अकेले ही इस दुनिया को
पलट देने की क्षमता है !
गुँजन श्रीवास्तव
About the poet

गुँजन श्रीवास्तव

View profile & all 18 Poems / Stories